आज का राशिफल और पंचांग: 23 जून 2018 दिन शनिवार, जानिए आज कैसी रहेगी कृपा शानिदेव की

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 02 शक संवत् 1940 ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी शनिवार विक्रम सम्वत् 2075। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 09 शव्वाल 08 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुार अंग्रेजी तारीख 23 जून सन् 2018 ई०। दक्षिणायन, दक्षिण गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक, एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 20 मिनट तक उपरान्त विशाखा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 31 मिनट तक उपरान्त सिद्धि योग का आरंभ, वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 57 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ।

चन्द्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही भद्रा अपराह्न 03 बजकर 37 मिनट तक, निर्जला एकादशी व्रत, शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट, सर्वार्थ सिद्ध योग।

।। आज का राशिफल ।।

आज का राशिफल और पंचांग: 23 जून 2018 दिन शनिवार, जानिए आज कैसी रहेगी कृपा शानिदेव की

मेष:
आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहनसुख मिलेगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

मिथुन:
आप तन एवं मन की स्फूर्ती का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें। संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।

कर्क:
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

सिंह:
आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा।

तुला:
आपका दिन शुभफलदायी है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक:
बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग ना बने, इसका ध्यान रखें।

धनु:
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर:
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा।

कुंभ:
आपका दिन मिश्रत फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है, इस कारण कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय हो सकता है।

मीन:
गणेशजी का कहना है कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टाल दें। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए।
Back to top button