क्या है कारण उदित राज के अमित शाह से नाराज़गी जताने का, जानिए कारण

बीजेपी के सांसद उदित राज ने अध्यक्ष अमित शाह के सामने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (एससी-एसटी कानून) पर कड़ी नाराजगी जताई है. उदित राज का आरोप है कि पार्टी इस मामले में कुछ नहीं कर रही है इसके चलते दलित समुदाय बीजेपी से नाराज है. उदित राज के मुताबिक एससी-एसटी मुद्दे को लेकर दलित समुदाय अगले चुनाव में वोट देने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं.क्या है कारण उदित राज के अमित शाह से नाराज़गी जताने का, जानिए कारण

अमित शाह ने दिल्ली बीजेपी के साथ अपने वार्षिक प्रवास के अंतर्गत 3 महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया. इसके तहत उन्होंने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों में कार्यकर्ताओं के विचार जानने की कोशिश की.

उदित राज की नाराजगी

पिछले दिनों उदित राज ने कहा था कि एससी-एसटी कानून में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में वृद्धि हुई है, क्योंकि अब कोई डर नहीं रह गया है. सुप्रीम कोर्ट की दलील है कि इस एक्ट के तहत कानून का दुरुपयोग हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में तत्काल गिरफ्तारी न किए जाने का आदेश दिया है. इसके अलावा इसके तहत दर्ज होने वाले केसों में अग्रिम जमानत को भी मंजूरी दी है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने के लिए सरकार ने कहा है कि अध्यादेश लाया जाएगा. सरकार इसे न्यायिक समीक्षा से अलग रखने के लिए संसद के मानसून सत्र में एक विधेयक लाने पर भी विचार कर रही है. इस बिल के जरिए एससी/एसटी एक्ट को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. इस अनुसूची में आने के बाद एक्ट को किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है.

अमित शाह ने लगाई फटकार

अमित शाह ने कोर कमेटी की मीटिंग में पार्टी के नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है. खासतौर पर गुटबाजी में लिप्त नेताओं को उन्होंने वॉर्निंग दी है. उन्होंने कहा कि गुटबाज़ी के चलते पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पा रही है और ऐसा ही रहा तो लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

अमित शाह ने दिल्ली के तीनों नगर निगम के कामकाज को लेकर भी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, ”पार्षद ढंग से काम नहीं कर रहे हैं उनकी बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही हैं . वो भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त होते जा रहे हैं ऐसे पार्षदों को महत्वपूर्ण पदों से दूर रखा जाए.”

Back to top button