सरकारी विभाग के इस कर्मचारी को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बुधवार को रिश्वत लेते हुए सप्रू मार्ग से रंगेहाथ दबोचा। तालकटोरा थाने में केस दर्ज कर जेल भेजा गया।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी के किसान राजेश सिंह ने अपने खेतों को एक साथ करने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकुमार सिंह से बातचीत की। राजकुमार ने इस काम के लिए दस हजार रुपये मांगे।
राजेश ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। टीम ने बुधवार को राजेश सिंह से रकम लेकर तय स्थान पर पहुंचने को कहा। टीम भी उनके पीछे थी।
रक्षक बना भक्षक किया महिला से कई बार बलात्कार
बुधवार दोपहर में राजेश सिंह सप्रु मार्ग स्थित चकबंदी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने राजकुमार को फोन कर रकम लेने के लिए बुलाया।
एंटी करप्शन की टीम ने कार्यालय के बाहर राजकुमार को 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया।





