गोरखपुर: डॉ. कफील के भाई की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ रेफर

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील खान के भाई कासिम जमील की तबीयत मंगलवार (12 जून) को अचानक बिगड़ गई. 10 जून की रात को स्कूटी सवार कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाई थीं. उनकी गोली से घायल हुए कासिम को पहले गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक खराब हो गई. इसके बाद उन्हें लखनऊ के केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया.
10 जून को हुई वारदात में कासिम के दाहिने हाथ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आईं थीं. घटना के संबंध में जानकारी दी गई थी कि डॉक्टर कफील के छोटे भाई कासिम जलील गोरखनाथ पुल के पास पहुंचे ही थे कि कुछ स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए थे. गोली कासिम के दाहिने हाथ में लगी थी. वादरात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे बार एसोसिएशन के ऑडिटोरियम का शिलान्यास
मालूम हो कि पिछले साल अगस्त में गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में ऑक्सीजन का सिलेंडर खत्म होने के चलते 63 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी. इस घटनाक्रम में मीडिया ने इसी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर कफील को मसीहा के रूप में पेश किया था. हालांकि बाद में डॉक्टर कफील खान को पूरे मामले में मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल वे जमानत पर रिहा हैं. इस मामले में महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा डॉ. के के गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने हजरतगंज थाने में 23 अगस्त को तत्कालीन प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.





