वीडियो: क्रिकेट के ‘भगवान’ ने ऐसे बचाई बीमार चील की जान, जीता सबका दिल

सचिन तेंदुलकर को केवल मैदान पर अपने चमत्कारिक प्रदर्शन के लिए नहीं जाना जाता बल्कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते भी लोगों के दिल में जगह बनाए रहते हैं. अनेक बार यह दिग्गज बल्लेबाज सड़क पर लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताते और ट्रैफिक नियमों के पालन की हिदायतें देते दिखे हैं. दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को उसके पहले विदेश दौरे के लिए आर्थिक मदद दी थी. व्हीलचेयर टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया और वहां तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर सचिन तेंदुलकर ने ऐसा काम किया है, जिसे जानकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है. अपने फैन्स को उन्होंने गर्व करने का एक और मौका दिया है. 
क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक चील (KITE) की जान बचाते हुए दिख रहे हैं. सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है. सचिन अपने इस वीडियो के जरिए बता रहे हैं कि गर्मियों में किस तरह से किसी भी पक्षी को राहत दी सकती है और उसकी जान बचाई जा सकती है.
वीडियो में देख सकते हैं कि गर्मी से बेहाल एक चील क्रिकेट के ‘भगवान’ की शरण में आता है. उनकी बालकनी में एक चील चोटिल स्थिति में आकर गिर गया. वह उड़ नहीं पा रहा था. गर्मी के मौसम में यह आमतौर पर देखा गया है कि पक्षी या जानवर राहत के लिए शेल्टर तलाश करते हैं. खासतौर पर लोगों के घरों में. सचिन ने फेसबुक पर ऐसी ही एक वीडियो शेयर की है.
वीडियो में सचिन तेंदुलकर थोड़ा कंफ्यूज नजर आते हैं. वह खुद भी यह नहीं जानते थे कि इसके लिए क्या किया जाए. पक्षियों को क्या खिलाना है, उन्हें नहीं पता था. उसे ब्रेड खिलाएं या चिकन. सचिन इसे लेकर कंफ्यूज हैं. लेकिन वीडियो में थोडी देर बात वह इस चील को अपने हाथों से खिलाते दिखाई पड़ रहे हैं.
स्काटलैंड की हार को भुलाकर आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा इंग्लैंड
सचिन तेंदुलकर मुंबई स्थित एक गैर सरकारी संगठन-स्प्रीडिंग एवेयरनेस आन रेपिटाइल्स एंड रिहेबिलेशन प्रोग्राम (एसएआरआरपी) से संपर्क करके मदद मांगते हैं. टाइम लैप्स में शूट की गई यह फुटेज बताती है कि कुछ वालंटियर्स सचिन के घर आते हैं कि पक्षियों को प्यास लगी है, इस वजह से वे उड़ नहीं पा रहे हैं. सचिन कुछ दिन इनकी देखभाल करते हैं और इसके बाद फिर आकाश में उड़ जाते हैं. इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं.
https://www.facebook.com/SachinTendulkar/videos/1927122520645271/





