60 साल की महिला से रेप की कोशिश, पंचायत ने सुनाया ऐसा फैसला की की सुनकर सब हो गये सन्न

आजकल महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। छेड़छाड़, रेप जैसे अपराधों को रोकने के लिए कानून बना है। ऐसा करने वालों को सख्त सजा भी दी जाती है, लेकिन मथुरा में पंचायत ने रेप की कोशिश पर जो फैसला सुनाया, उसे जानकर लोग हैरान हो गए। पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच चप्पल मारने का फरमान सुनाया। 
क्या था मामला:
मामला थाना मांट क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार की रात करीब 60 साल की एक महिला घर के बाहर सो रही थी। तभी नशे में धुत होकर आए उसके पड़ोसी ने महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सुबह को महिला के परिजनों घटना के बारे में बताया। इसके बाद आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई। आरोपी व्यक्ति की उम्र लगभग 50 साल है। 

घर में अपना ही लूट रहा था 9वीं की छात्रा की इज्जत, यूं सामने आया सच

पंचायत ने सुनाया 5 चप्पल मारने का फैसला:
पंचों ने आरोपी व्यक्ति को पांच चप्पलें मारने का फरमान सुनाया। फैसले के अनुसार पीड़ित महिला ने भरी पंचायत में आरोपी व्यक्ति को चप्पल मारनी शुरू कर दीं। पांच से अधिक चप्पल मारने के बाद ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button