पूर्व विधायक का बड़ा बयान: बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे तेजस्वी
मोतिहारी। राजद नेता सह गो¨वदगंज विधानसभा के पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कहा है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को अपना नेता मान चुकी है। प्रदेश में वे सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं। अगला विधान सभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के नेतृत्व में हम लड़ेंगे। जिसमें हमारी गठबंधन डेढ सौ से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। उसके बाद तेजस्वी के नेतृत्व हम सरकार बनाएंगे। श्री तिवारी मधुबन छावनी चौक स्थित एक आवासीय होटल में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के नेता चार साल में विकास की गति बढ़ने की बात कह रहे हैं, यह सिर्फ जुमला है। धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। सिर्फ राम मंदिर ही एजेंडा रहा है। ¨हदू-मुस्लिम को लड़ाना इनका काम है। केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा किसानों पर दिए गए बयान को गलत करार देते हुए कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कहा कि भला कोई न्यूज में बने रहने के लिए कोई आत्महत्या कैसे करेगा। कहा कि रामगढ़वा से रक्सौल पथ का निर्माण अबतक नहीं किया गया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। केंद एवं राज्य की सरकार केवल स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं। चार वर्ष यहां कोई काम नहीं हुआ है। बस लोगों को सपने दिखाए गए हैं। काम करने की नीयत इनकी है नहीं बस लंबे-चौड़े वायदे करते रहते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि अगले चुनाव में सूबे की जनता इसका हिसाब कर लेगी।





