समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है।
पैर के अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि आप समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे।
भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी बढिया माना गया है।