राजस्थान पहला ऐसा राज्य जहां एक साथ 5 मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहे: सीएम राजे
जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को कहा कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सरकार एक साथ पांच मेडिकल कॉलेज शुरू करने जा रही है. राजे ने सोमवार को बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डूंगरपुर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का फायदा बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जैसे जनजाति बहुल सीमावर्ती जिलों के लोगों को विशेष रूप से होगा.
सीएम राजे ने कहा, हमारी सरकार राजस्थान के इतिहास की पहली ऐसी सरकार है, जिसने प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं. राज्य में हम अब एक साथ पांच मेडिकल कॉलेज शुरू करने जा रहे हैं, जिनसे आने वाले कुछ ही समय में चिकित्सकों की कमी दूर हो जाएगी.
हमारी सरकार राजस्थान के इतिहास की पहली ऐसी सरकार है, जिसने प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं। राज्य में हम अब एक साथ पांच मेडिकल कॉलेज शुरू करने जा रहे हैं, जिनसे आने वाले कुछ ही समय में चिकित्सकों की कमी दूर हो जाएगी।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 28, 2018
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार रही है, जिसने प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साढे़ चार साल में बांसवाड़ा जिले में 6 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं. अकेले कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ रुपए के काम हुए हैं.





