कांग्रेस से खफा डीके शिवकुमार को मनाने के लिए राहुल गांधी ने किया कुछ ऐसा…

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार ढाई दिन में गिराने में चाणक्‍य की भूमिका निभाने वाले डी के शिवकुमार इन दिनों कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं. यही कारण है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत को शिवकुमार को मनाने की जिम्‍मेदारी सौंपी है. बताया जाता है कि राहुल गांधी के बेंगलुरू दौरे के दौरान डी के शिवकुमार ने उचित सम्‍मान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी.कांग्रेस से खफा डीके शिवकुमार को मनाने के लिए राहुल गांधी ने किया कुछ ऐसा...

जानकारी के अनुसार कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को सत्‍ता से बाहर भेजने में महत्‍पूर्ण भूमिका निभाने वाले डी के शिवकुमार को डिप्‍टी सीएम पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था. हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने जी परमेश्‍वर को डिप्‍टी सीएम बना दिया गया.

बताया जाता है शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उचित सम्‍मान न मिलने से नाराज डी के शिवकुमार ने इसकी शिकायत कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से की है. डी के शिवकुमार सरकार में दो बड़े मंत्रालय या प्रदेश अध्यक्ष का पद चाहते हैं. बताया जाता है कि राहुल गांधी ने डी के को आश्वासन दिया है कि उन्हें उनकी मेहनत का इनाम मिलेगा. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. अब कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे डीके शिवकुमार को मनाने की जिम्‍मेदारी गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत को शिवकुमार को दी गई है.
Back to top button