केजरीवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कुछ ऐसा…
उन्होंने कहा कि इस पाइपलाइन की मदद से सात कॉलोनियों में पीने का पानी पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, पानी के लिए लड़ाई आसान नहीं रही। पानी की ये पाइपलाइन पहले ही तैयार हो जाती, लेकिन एलजी के कारण इसमें देरी हुई। इसके लिए हमारे विधायक को धरना तक देना पड़ा था।उन्होंने कहा कि, ‘पानी के खिलाफ राजनीति न करें, नहीं तो जनता ऐसे जूते मारेगी कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी।’ बता दें कि आप पार्टी का आरोप है कि दिल्ली में सीसीटीवी लगने का मुद्दा उपराज्यपाल की वजह से अटका हुआ है। इसको लेकर केजरीवाल सोमवार को एलजी हाउस तक मार्च भी करने वाले हैं।
इसकी जानकारी देते हुए केजरीवाल बोले, ‘अभी तो मैं अपने मंत्रियों-विधायकों को लेकर जा रहा हूं, मैं एलजी साहब को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर उन्होंने फाइल पास नहीं की तो पूरी दिल्ली पहुंच जाएगी उनके घर।’
इसके बाद बीजेपी को निशाने पर लेते हुए वह बोले, ‘इन बीजेपी वालों को भी चेतावनी देता हूं कि औकात में रहो दिल्ली की जनता से पंगे मत लो, वर्ना ऐसे जूते पड़ेंगे कि शक्ल ध्यान नहीं रहेगी।’
" LG दिल्ली के CCTV की फाइल दबाकर बैठे हुए हैं। मैं अपने सारे मंत्रियो और विधायकों को लेकर जा रहा हूँ LG साहब के पास और…
उन्हें चेतावनी देना चाहता हूँ की अगर तुमने दिल्ली के CCTV का काम रोका तो ये ये सारी दिल्ली तुम्हारे घर आ जायेगी। " : .@ArvindKejriwal pic.twitter.com/JEV9nephQ5— AAP Express 🇮🇳 (@AAPExpress) May 13, 2018





