IPL में खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने संदीप लेमिचाने

संदीप लेमिचाने के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया जब वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बन गए। 17 वर्षीय स्पिनर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच में मैदान में उतारा और उन्होंने एक विकेट भी लिया।
संदीप ने डेयरडेविल्स और आरसीबी के मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू किया। कप्तान श्रेयय अय्यर ने संदीप से आरसीबी की पारी का पहला ओवर डलवाया। संदीप ने कप्तान के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने दूसरे ओवर में पार्थिव पटेल का विकेट भी हासिल किया।
संदीप की प्रतिभा को सबसे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पहचाना था। पोंटिग अब दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कोच भी है। दिल्ली ने 20 लाख रुपए में आईपीएल की नीलामी में संदीप को खरीदा था। जैसे ही लेमिचाने को डेब्यू का मौका मिला, क्लार्क ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।
विराट के दीवाने ने बीच मैदान में आकर छुए पैर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को नेपाल यात्रा के दौरान संदीप लेमिचाने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि संदीप आईपीएल का हिस्सा है और क्रिकेट के यह संबंध दोनों देशों को संबंध को और मजबूती प्रदान करेंगे।





