शनि की वजह से इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानियां…

मेष राशि
आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।
वृष राशि
कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।
मिथुन राशि-
आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि-
मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।
सिंह राशि
दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। मुमकिन है कि आज आप ख़रीदारी करने बाहर जाएँ, लेकिन आप ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर ज़्यादा ख़र्च करके अपने साथी को दुःखी कर सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।
कन्या राशि
प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।
तुला राशि-
आप अपने परिवार के लिए अपनी ख़ुशियाँ बलिदान करेंगे। लेकिन इसके बदले में आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि-
समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा।
धनु राशि-
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें। क़ानूनी दख़ल फ़ायदेमंद नहीं रहेगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे।
मकर राशि-
आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। अपने प्रिय की ख़ामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कितना भी झगड़ा क्यों न करें, लेकिन यह न भूलें कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
कुंभ राशि-
ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती से पेश आएँ। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है
मीन राशि-
आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।





