IRCTC की साइट में आयी दिक्कत, टिकट बुक करने में भारी परेशानी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट (www.irctc.co.in) और मोबाइल एप शुक्रवार सुबह से डाउन होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के नहीं चलने पर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं. वेबसाइट लॉगऑन करने पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है. इस मैसेज में लिखा गया है ‘मेंटीनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सर्विस मौजूद नहीं है.’ कृप्या कुछ समय बाद संपर्क करें. मैसेज में यह भी लिखा है कि कैंसिलेशन/ फाइल टीडीआर के लिए कस्टमर केयर 011-39340000,011-23340000 पर कॉल करें या [email protected] पर ई-मेल करें.
वेबसाइट के काम नहीं करने और टिकट बुक नहीं कर पाने पर लोग सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. लोगों ने अपने ट्वीट में रेल मिनिस्टर पीयूष गोयल और इंडियन रेलवे को भी टैग किया है. ट्वीट में लोगों ने पूछ रहे हैं कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप क्यों काम नहीं कर रहे हैं.
मोदी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर लोगों को मिला ये तोहफा
जिन लोगों ने IRCTC एप को लॉगइन करने की कोशिश की, उन्हें मैसेज मिला ‘डाटा कैननॉट भी रिट्राइवड, प्लीज ट्राई लेटर’. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे फीडबैक के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप सुबह 11 बजे से काम नहीं कर रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट जनवरी में डाउन हुई थी. उस समय भी लोगों को टिकट बुक करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था.





