अमिताभ की फिल्म देख रेखा ने की तारीफ, ये बात सुन जया ने खोया अपना आपा…
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ 4 मई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले सेलेब्रिटीज के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। पहली बार रेखा बिग बी की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। वैसे तो रेखा बिग बी की किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग को अवॉयड करती हैं लेकिन इस बार वो खुद को रोक नहीं पाईं।
पिछले कुछ समय से रेखा बच्चन परिवार से करीबियां बढ़ाती दिख रही हैं । ये चीज जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। रेखा जब भी ऐश्वर्या से मिलती हैं तो उन्हें प्यार से गले लगाती हैं और किस करती हैं। कुछ दिन पहले रेखा ने ऐश के लिए एक ओपन लेटर भी लिखा था।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, जया को रेखा का स्क्रीनिंग में पहुंचना बिल्कुल पसंद नहीं आया। बच्चन परिवार के करीबी ने बताया कि रेखा के पहुंचने से जया काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। रेखा पूरे टाइम फिल्म और बिग बी की एक्टिंग की तारीफ करती रहीं ।
रेखा को कहते सुना गया- ‘I-love-the-Bachchans scene’ । ऐसे में जया को ये सब पसंद नहीं आना लाजमी था। वैसे भी जया अपनी फीलिंग्स छिपा नहीं पाती हैं ।
पिछली शाम अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी ‘102 नॉट आउट’ स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या अपनी नानी यानी जया की मां को कार तक छोड़ते हुए दिखाई दिए । ऐसी सिचुएशन पर ऐश और अभि ने कोई रिएक्शन नहीं दिया । दोनों हंसते हुए मीडिया से मिले और चले गए।





