इस फिल्म में राजुकमार राव की हो गई थी ऐसी हालत
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘ओमर्टा’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने आतंकवादी का किरदार निभाया है जिसमें उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह किरदार किसी भी एक्टर के लिए चैंलेजिंग था जिसे राजकुमार राव ने बड़ी खूबसूरती से निभाया। इस दौरान जब राजकुमार राव से उनके किरदार के बारे में और जानने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसी बात कह डाली जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

राजकुमार राव ने हाल ही में एक निजी चैनल से बात करते हुए अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया। राजकुमार राव ने कहा – ‘फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान मेरी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने आपको उसी माइंड स्पेस में रखूं। यह आसान रोल नहीं था इसे लेकर मैं बहुत परेशान था लेकिन बतौर एक्टर एक फन भी था।’
‘ओमर्टा’ फिल्म में बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादी की मनोस्थिति को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता के मुताबिक ‘फिल्म की कहानी उनके पास 2005 से थी। लेकिन कहानी का महत्व अब पहले से ज्यादा बढ़ गया है। दुनियाभर में आतंकवादी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि जो भी काम उमर शेख करता है उसमें पाकिस्तान की एजेंसी का हाथ होता है बावजूद इसके हम पाकिस्तानी सरकार के साथ बिरयानी खाने जाते हैं।’
आपको बता दें, यह फिल्म अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘ओमर्टा’ राजकुमार को पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी के रूप में वर्णित करती है। यह फिल्म एक आतंकवादी के मन की गहराई से होकर गुजरती है। पहले यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में देरी हो गई और अब ‘ओमर्टा’ फिल्म 4 मई को रिलीज हो रही है।
सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद इस फिल्म से दो सीन्स हटाए गए हैं। पहला जिसमें राजकुमार राव को न्यूड दिखाया गया और दूसरा जिसमें बैकग्राउंड में राष्ट्रीय गान बज रहा है और पेशाब करते हुए एक चरित्र को चित्रित किया गया था। बता दें फिल्म मात्र 94 मिनट की है जो कि हंसल मेहता की अब तक की सबसे छोटी फिल्म बताई जा रही है।





