11 साल बाद इस बोल्ड एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े राज से उठाया पर्दा
बॉलीवुड में इन दिनों कास्टिंग काउच बहस का मुद्दा बना हुआ है। बीते दिनों कई हीरोइनों ने इस पर अपनी बेबाक राय रखी। ऐसी ही एक और एक्ट्रेस माही गिल अब इस मामले पर सामने आ गई हैं। फिल्मों में माही गिल ने ज्यादातर बोल्ड किरदार निभाए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह अपने इन किरदारों से एकदम अलग है। हाल ही में इस बोल्ड एक्ट्रेस ने 11 साल बाद अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे राज से पर्दा उठाया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
माही गिल ने साल 2007 में ‘खोया खोया चांद’ फिल्म से अपने करियर की शुुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पहचान ‘देव डी’ फिल्म में पारो के किरदार से मिली। हाल ही में माही गिल ने मीडिया के सामने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसके बारे में आप शायद ही जानते हो। माही ने कास्टिंग काउच के बारे में बात की और जो उन्होंने बताया वो बेशक दिल दहला देने वाला था।
माही गिल ने बताया – ‘मैं भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं। मुझे उस डायरेक्टर का नाम याद नहीं है। करियर के शुरुआती दौर में डायरेक्टर से मिलने सूट पहनकर गई थी। तब डायरेक्टर ने कहा था अगर इस तरह से सूट पहनकर आओगी तो कोई भी फिल्म में काम नहीं देगा। वही एक डायरेक्टर ने मुझे कहा था मैं देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगोगी?’
माही ने कहा उस वक्त मेरे करियर की शुरुआत थी डायरेक्टर्स की यह बातें सुनकर काफी परेशान हो गई थी। यहां तक कि एक समय ऐसा आ गया था कि मैं यह बात सोचने में मजबूर हो गई थी कि क्या सही में सूट पहनने से रोल नहीं मिलते और कोई काम नहीं देगा? हालांकि इसके बाद कई लोगों ने कई तरह की सलाह भी दी।
माही गिल ने कहा मुझे चीजों ने प्रभावित करना शुरू कर दिया था। लोगों से उनके ऑफिस में मिलना तक बंद कर दिया था। किसी से मिलने के लिए अपने दोस्त को लेकर जाती थी। आपको बता दें, माही गिल जल्द ही ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें माही के अलावा संजय दत्त, जिमी शेरगिल और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।





