पंजाब: जेल की रोटी खाने के इच्छुक लोगों के लिए बनेगी अलग कैंटीन

पंजाब में जेल की रोटी खाने के इच्छुक लोगों के लिए अलग से कैंटींन बनेगी. यह एलान पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने किया. दरअसल आमतौर पर लाल किताब के ज्योतिषी कानूनी कष्ट में उपाए के तौर पर जेल की रोटी खाने का सुझाव देते हैं. हालांकि जेल में ऐसा कोई प्रावधान ना होने के कारण अकसर लोगों को रोटी खाने के लिए जेल अधिकारियों से सिफारिश लगवानी पड़ती है.
अब जब पंजाब में जेल की रोटी की अलग कैंटीन बनने वाली है तो जो लोग जेल न जाकर भी जेल की रोटी खाना चाहते हैं उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है. देश में इस तरह की ये पहली पहल कही जा सकती है.
पॉक्सो से जुड़े मुकदमे के लिए सभी राज्य स्पेशल कोर्ट बनाएं: SC
जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने जेलों के सीसीटीवी फुटेज का आउट्पुट अपने मोबाइल फ़ोन पर लेने का एलान भी किया ताकि जेल की हर हरकत वो कहीं भी बैठकर देख सकें.
इसके अलावा पंजाब की जेलों में अब मुलाज़िम भी मोबाइल फ़ोन नहीं रख सकेंगे. केवल जेल सुपिंटेंडेंट को फ़ोन लेकर जाने की इजाज़त होगी. जेल मंत्री ने इसका एलान किया है. पिछले एक साल में अलग अलग जेलों से कैदियों के पास 1500 मोबाइल फ़ोन पकड़े गए हैं. इसी कारण से ये बड़ा फैसला लिया गया है.





