सोशल मीडिया पर कोई बोल रहा ‘सिंघम’ तो किसी ने माना ‘बब्बर शेर’ इस तरह ट्रेंड कर रहे धोनी

आईपीएल सीजन-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रन से शिकस्त दी। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 22 गेंदों पर करारा अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर सीएसके ने दिल्ली के सामने 211 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
बता दें इस सीजन में कैप्टन कूल का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। इससे पहले भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों के मंसूबों का नाकाम किया था। धोनी का ऐसा अवतार देख क्रिकेट जगत के दिग्गज अब उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर कहने लगे हैं। साथ ही धोनी की प्रशंसा में सोशल मीडिया पर कई मीम्स बन रहे हैं।
आखिरी ओवर में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते महेंद्र सिंह धोनी
धोनी की शानदार हिटिंग के समय आलोचकों का रिएक्शन
https://twitter.com/BeingFlicked/status/990991610480504832
आईपीएल देख रहे धोनी के आलोचक
https://twitter.com/FarziCricketer/status/990990001142775808