सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा अमेरिकी टेक्नोलाजी कंपनियों को

स्वीकृत एच-1बी वीजा अर्जियों के लिहाज से छह हाई प्रोफाइल अमेरिकी टेक्नोलाजी कंपनियों में से चार कंपनियां शीर्ष 10 नियोक्ताओं में शामिल हैं। वित्त वर्ष 2017 में प्रारंभिक नियुक्ति के लिए अर्जियां मंजूर की गईं। अमेरिकी नीति के लिए नेशनल फाउंडेशन ने भारतीय आईटी कामगारों के बीच लोकप्रिय वर्क वीजा पर अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इस रुख से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अत्यंत कुशल मेधा की मजबूत मांग का पता पता चलता है।

दक्ष‍िण कोरिया में कदम रखते ही किम ने कही ये बड़ी बात…

छह हाई प्रोफाइल कंपनियों में से चार अमेरिकी कंपनियां आमेजन (2,515), माइक्रोसाफ्ट (1,479), इंटेल (1,230) और गूगल (1,213) हैं। वित्त वर्ष 2017 में फेसबुक की 720 नई एच-1बी प्रारंभिक अर्जियां मंजूर हुई। एप्पल की 673 अर्जियां मंजूर हुई। दोनों कंपनियां सूची में क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर हैं। कंपनियों के एच-1बी वीजा के इस्तेमाल से अमेरिका में खास तौर से रिसर्च एंड डेवलपमेंट में वृद्धि का पता चलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button