मशहूर DJ Avicii का 28 साल की उम्र में निधन, दो दिन पहले ही इस अवॉर्ड के लिए हुए थे नॉमिनेट

स्वीडन के मशहूर डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रॉड्यूसर एविसी (टिम बर्लिंग) का कल देर रात निधन हो गया। एविसी 28 साल के थे। वह ओमान के मस्कट में अपने घर में मृत पाए गए। स्वीडिश संगीतकार एविसी का वास्तविक नाम टिम बर्लिंग था। उनके निधन से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एविसी के परिवार में दुख की लहर है। एफे ने एविसी के एजेंट डियाना बैरन के हवाले से बताया, “हमें बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे एविसी के नाम से जानते हैं, अब वह नहीं रहे। परिवार पूरी तरह शोक में डूबा हुआ है और हम सभी से इस मुश्किल घड़ी में उनकी निजता का सम्मानत करने का आह्वान करते हैं।”

स्वीडन में जन्मे टिम को दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड के अलावा दो बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया था। दो दिन पहले ही उनके एल्बम को बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

IPL के मैच के बाद अनुष्का ने बनाया अपना ऐसा हाल, जिसे देख विराट भी चकरा जाएंगे

विदेशी मीडिया के मुताबिक, साल 2014 में उनका गॉल ब्लेडर और अपेंडिक्स का ऑपरेशन भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने टूर की बजाय स्टूडियो से ही अधिक काम किया। बता दें, एविसी ने दो साल पहले लाइव संगीत से संन्यास ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button