जब भी गुरु पर्वत पर बना हो ऐसे खास निशान, तो आप बहुत भाग्यशाली है
April 21, 2018
1 minute read
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर होने वाली रेखाओं और निशानियों से यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति को किस्मत का साथ मिलेगा या नहीं। इस बात का पता लगाने के लिए हथेली पर गुरु पर्वत के आसपास बने निशानों से जाना जा सकता है।
अगर गुरु पर्वत के ऊपर खड़ी रेखाएं बनती हो तो यह अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति एक अच्छा प्रबंधक बनता है।
वहीं अगर गुरु पर्वत के ऊपर त्रिभुज या त्रिशूल का चिन्ह बनता हुआ दिखाई दे व्यक्ति अपने पेशे में नेता की भूमिका निभाता है।
व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है तो व्यक्ति नौकरी में प्रभावशाली अधिकारी बनता है।
गुरु पर्वत पर त्रिभुज का आकार बना हो तो व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।