महिला को नशीला पदार्थ देकर साथ ले गया युवक, 20 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

फतेहाबाद। गोरखपुर निवासी युवक ने महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसे अपने साथ ले गया। घटना 24 मार्च की है। इसके बाद युवक महिला से दुष्कर्म करता रहा। इधर, महिला का पति उसे ढूंढता रहा। उसने पुलिस में भी मामला दर्ज कराया था। गत दिवस महिला को फतेहाबाद से बरामद किया गया तो उसने अपनी दास्तां बयां की। आरोपित सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले के अनुसार भट्टू थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी 24 मार्च को चार वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भट्टू पुलिस के अनुसार लापता महिला को गत दिवस फतेहाबाद से बरामद किया गया। जिसके बाद महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए गए।

कोर्ट में महिला ने बयान दिए कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और ले गया। जिसके बाद उसके साथ अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 328, 376 दर्ज की। आरोपित सत्यवान को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उधर, रतिया क्षेत्र के एक गांव की टोहाना में विवाहित महिला से गांव के ही एक युवक द्वारा कुछ महीने पहले जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला ने आरोप लगाया था कि वह टोहाना कस्बे में विवाहित है। शादी से पहले उसके गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे उक्त युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने महिला के बयानों पर गांव के युवक व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button