मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ फेम इस सेलिब्रिटी का मुंबई में है करोड़ों का फ्लैट

टीवी की दुनिया के मशहूर रिएलिटी शो ‘रोडीज’ के जज रहे रघु राम का आज जन्मदिन है। रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघु राम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से शादी की है। सुगंधा ‘माय नेम इज खान’, ‘तेरे बिन लादेन’, ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं।
रघु और सुगंधा ने साल 2006 में शादी की थी और 2016 में इन्होंने अलग होने की घोषणा की थी। अलगाव के दो साल बाद इनका कानूनी तौर पर तलाक हुआ। जिसके बाद वह विदेशी सिंगर नताली डि लुसियो को डेट कर रहे हैं। रघु राम आए दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
‘रोडीज’ शो के चलते रघु को दर्शक एक गुस्सैल इंसान मानते हैं लेकिन असल जिंदगी में दोनों भाई काफी शांत और सलीके से रहने वाले इंसान हैं। रघु अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए हैं और कई मौकों पर वह पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आए हैं।