अगर आप भी शरीर के इस हिस्से पर बंधे काला धागा तो होता है बहुत शुभ…

बुरी नजर से हर इंसान बचना चाहता है, क्योंकि बुरी नजर हमेशा नुकसान दायक ही होती है। इसका असर मानव जीवन में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसलिए हर इंसान इस नजर से बचने के लिए काले धागे का प्रयोग करता है। काला धागा बुरी नजर से रक्षा करने में सहायक होता है। लेकिन जरूरी यह है कि इस काले धागे को शरीर के सही अंग पर बांधा जाए। क्योंकि अगर आप इसे कंही भी बांध लेते हैं, तो इसका असर नहीं होता। तो चलिए जानते हैं बुरी नजर से बचने के लिए काला धागा शरीर के किस अंग पर बांधना चाहिए।अगर आप भी शरीर के इस हिस्से पर बंधे काला धागा तो होता है बहुत शुभ...

तंत्र विद्या शास्त्र में काले धागे को बुरी शक्तियों से बचाने वाला बताया गया है। कहा जाता है काला धागा धारण करने वाले व्यक्ति पर नेगेटिव एनर्जी का कोई असर नहीं होता है। साथ ही भाग्य भी बदल सकता है। काले रंग की चीजों पर बुरी एनर्जी का गहरा असर होता है। लेकिन मंत्रों से बंधा काला धागा बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से व्यक्ति को बचाता है। हिंदू धर्म में कुछ लोग काले धागे को पैरों और हाथों में बांधतें हैं।

रविवार को हनुमान मंदिर से काला धागा लाकर सीधे हाथ की कलाई पर बांधने से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विवार की शाम को भैरव मंदिर में एक काला धागा ले जाएं और उस पर सिंदूर लगाएं। इसके बाद धागे को बाएं हाथ की कलाई पर बांध लें। कहा जाता है ऐसा करने से बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती है। शनिवार को हनुमानजी के पैर का सिंदूर लगा हुआ काला धागा गले में धारण करें। ऐसा करने से बीमारी होने की संभावना बहुत कम होती है।

काले धागे का उपाय – रेशमी या सूती काला धागा को लेकर आप किसी भी शनिवार भैरव मंदिर लाएं। इस बाद धागे में छोटी-छोटी 9 गांठ लगाकर भैरव जी को सिंदूर लगाएं। इसके बाद धागे को घर के मेन गेट पर बांध दें। माना जाता है इस उपाय से घर में किसी पर बुरी शक्ति का असर नहीं होता है और घर के सदस्य बुरी शक्तियों से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button