राज्यमंत्री अठावले की सलाह- अगर दलितों की इतनी चिंता है तो NDA में शामिल हो जाएं मायावती

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बसपा प्रमुख मायावती को बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मायावती को दलितों की वाकई में चिंता है तो उन्हें राजग का हिस्सा बन जाना चाहिए.
उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के बीजेपी नेताओं के तमाम दावों के उलट अठावले ने माना कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन से पार्टी को 20 से 25 सीटों का नुकसान होगा, लेकिन इससे आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राजग की सरकार बनने की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
दलितों के कल्याण के लिए केंद्र से ले सकेंगे ज्यादा मदद
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष अठावले ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, वह चाहते हैं कि मायावती राजग में शामिल हो जाएं. उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया अगर दलितों का हित चाहती हैं तो उन्हें राजग में आ जाना चाहिए. उन्होंने कहा, तब मैं, मायावतीजी और रामविलास पासवानजी मिलकर केन्द्र सरकार से दलितों के कल्याण के लिए ज्यादा धन ले सकेंगे.
राज्यसभा चुनाव में सपा को बसपा को दिया धोखा
अठावले ने कहा कि बसपा की मदद से गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने वाली सपा ने हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में बसपा के साथ धोखा किया, जिसकी वजह से उनका प्रत्याशी हार गया.
सपा-बसपा के गठबंधन से बीजेपी को होगा नुकसान





