एएसआईएससी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से

सेंट थामस मिशन स्कूल, जानकीपुरम की देखरेख में एएसआईएससी जोनल एथलेटिक्स 2016 प्रतियोगिता बुधवार से खेली जाएगी।10 और 11 अगस्त को इस प्रतियोगिता के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे।

एएसआईएससी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
इस प्रतियोगिता में राजधानी के 25 स्कूलों के 400 खिलाड़ी हिस्सा विभिन्न इवेंटर में जीत के लिए जोरआजमाइश करते दिखाई पडेंग़े। स्कूल के मैनेजर फादर ज्वायसन थामस और प्रधानाचार्य डॉ. रूपक दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में होगी. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन स्प्रिंग डेल स्कूल की डायरेक्टर एंड प्रिंसपल रीता खन्ना करेंगी। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
Back to top button