बांग्लादेश के कप्तान बोले- रुबेल से दोबारा 19वां ओवर फेंकने को कहूंगा

निदहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत के हाथों जीत के करीब आकर मात खाने के बाद भी बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन उस पर पछताना नहीं चाहते. उन्होंने कहा है कि अगर इस मैच जैसी परिस्थति दोबारा आती है, तो वह एक बार फिर रुबेल हुसैन को 19वां ओवर देंगे.

बांग्लादेश के कप्तान बोले- रुबेल से दोबारा 19वां ओवर फेंकने को कहूंगारुबेल ने 19वें ओवर में 22 रन खर्च किए थे और यहीं से मैच बांग्लादेश के हाथ से निकलना शुरू हो गया था. भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस मैच में आठ गेंदों में 29 रनों की पारी खेल बांग्लादेश के मुंह से जीत छीन ली थी.

Back to top button