दीपिका को लेकर पहली बार खुलकर बोले रणवीर सिंह, यकीनन मिलते ही चूम लेंगी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की। हाल ही में रणवीर एक इवेंट में पहुंचे जहां उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए रणवीर ने दीपिका के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर दीपिका पादुकोण की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।
दीपिका को लेकर पहली बार खुलकर बोले रणवीर सिंह, यकीनन मिलते ही चूम लेंगीरणवीर सिंह हाल ही में ‘न्यूज 18 राइजिंग इंडिया सम्मिट’ में पहुंचे। इस दौरान रणवीर से दीपिका और उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। रणवीर ने इस सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन दीपिका की उनकी जिंदगी में अहमियत क्या है यह जरूर बताया।रणवीर ने कहा – ‘हमारा रिश्ता आपसी समझ का है। वह उम्दा एक्टर हैं। बाजीराव-मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और पद्मावत फिल्म में बतौर एक्टर उन्होंने मेरी मदद की। इसके साथ ही एक बेहतर इंसान बनने में भी सहायता की। खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी जिंदगी में हैं।’
दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कहा जाता है। इन दोनों ने रिश्ते को सबके सामने कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन इस इवेंट में रणवीर का जवाब अपने आप में ही बहुत कुछ इशारा करता है। इन दोनों स्टार्स ने एक साथ अब तक 3 फिल्में की हैं और तीनों ही सुपरहिट रहीं।
बीते काफी दिनों से इन दोनों की शादी की चर्चाएं सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि यह स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं आई है।





