नाले में सूटकेस में जो मिला देख पुलिसवालों के उड़ गए होश, आप भी देखिए

नाले में एक सूटकेस पड़ा हुआ था। पुलिस वालों ने सूटकेस खुलवाया तो उसमें जो था, देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन में कारवाई की गई।
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। नेशनल हाइवे 8 पर नाले में रविवार दोपहर एक सूटकेस पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को खबर की तो एक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सूटकेस खुलवाया गया तो उसमें एक महिला का शव मिला।दीपक, थाना प्रभारी, बावल ने बताया कि दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ओढ़ी कट के समीप एक नाले में रविवार दोपहर लाल रंगा का सूटकेस पड़ा था। करीब तीन बजे पुलिस को इस सूटकेस के बारे में किसी ने फोन पर जानकारी दी। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव था।
मैक्सी पहने थी
मृतका की उम्र करीब 30 से 35 साल की है। उसके शरीर में मैक्सी है। दोनों हाथों में चोट के चलते पट्टी बंधी थी। वहीं गले में भी पट्टी थी। मुख्य मार्ग होने के कारण कोई इसे नाले में पटक गया। अभी पुलिस आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।