होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार करें यह उपाय, चमक जाएगा आपका भाग्य

अगर आप होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार ये काम करेंगे तो आपक भाग्य खूब चमकेगा।
होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएंगे। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिकादहन किया जायेगा और उसक बाद रंग खेला जायेगा। पंडित अजय शास्त्री के अनुसार, इन उपायों को करने से बिजनेस, पढाई और सुख समृद्धि व जीवन में सफलता पाएंगे।वृष राशि: सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े और कौड़ियां बांधकर, कपड़े पर चन्दन का इत्र लगाकर अपने ऊपर से सात बार वार लें और होली की अग्नि में डाल दें।
कर्क राशि: आटे का एक चौमुखा दिया तैयार करें और उसमें तेल डालकर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ जलाएं। होलिका की अग्नि में जौ के दाने डालें।
कन्या राशि: मूंगफली से बनी माला पहनाकर होली पूजा के लिये ले जायें और अपने बच्चे के साथ होली की 7 परिक्रमा करें।
वृश्चिक राशि: नींबू लेकर उसे चार टुकड़ों में काटकर, होली की अग्नि के पास खड़े होकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।
मकर राशि: काले तिल लें और अपने या उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारकर होली की अग्नि में डाल दें।
मीन राशि: नीम की दस पत्तियों को लौंग और कपूर के साथ लेकर होलिका पर सात बार वारकर डाल दें।





