इस लड़की के kiss के लिए, बेंगलुरु में लगा जाम

बेंगलुरु। वैसे तो अनेकों खूबसूरत चेहरे दिखते हैं पर एक खूबसूरत चेहरे ने बेंगलुरु के लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर लिया। सुबह-सुबह लोगों ने शहर के रोड पर परियों के वेश में एक खूबसूरत लड़की को कुछ ऐसा करते देखा कि उन्हें सहज अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। जी हां, सड़क पर बने गड्ढे में से एक मेंढक को वह युवती चूम रही थी और इस चुंबन के पीछे एक ‘रहस्य’ छिपा था। उस सड़क पर दोनों ओर गड्ढे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी थी और साथ ही इतना अनोखा क्षण उन्हें देखने को मिल रहा था इसलिए भी ट्रैफिक वहीं ठिठक गया।

girlkiss_2016724_144918_24_07_2016

इस लड़की के kiss से रुक गया बेंगलुरु का ट्रैफिक

इसके बाद इस रहस्‍य का खुलासा तब हुआ जब रंग की बोतल और ब्रश के साथ एक शख्स की मौजूदगी का अहसास हुआ। बादल नामक इस युवक ने बताया कि सड़क के बीच स्थित जानलेवा गड्ढे के ऊपर उसने चित्रकारी की है। यह सब सरकार का ध्यान इन गड्ढों की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया, ताकि इनका तुरंत मरम्मत करवाई जा सके। इस सामाजिक कार्य को पूरा कर रहीं सुंदर युवती कन्नड़ एक्ट्रेस सोना गौड़ा ने बताया कि कलाकार बादल ने उन्हें जब अपना मकसद बताया तो उन्‍होंने तुरंत हां कर दिया था।

वहां मौजूद ऑटो वालों ने बताया कि हर रोज खासकर रात में और बारिश होने पर यहां दुपहिए और दूसरे छोटे वाहन पलट जाते हैं। इन गड्डों की चपेट में आकर कई बार लोग नीचे गिर जाते हैं। लोग इसलिए भी ज्यादा नाराज हैं कि इस सड़क के ऊपर के फ्लाईओवर की सड़क की मरम्मत लगातार हो रही है ताकि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को अपने घर मैसूर जाने में कोई परेशानी न हो। इससे पहले भी इन गड्ढों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए कभी मगरमच्छ तो कभी एनाकोंडा को इसी तरह सड़क के बीच रखा जा चुका है।

Back to top button