छात्रा के यूनिफार्म का नाप लेते प्रधानाध्यापकडाेल गई नीयत अाैर फिर…

यूपी के कन्नाैज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। जिस शिक्षक काे लाेग भगवान की नजर से देखते हैं वाे कक्षा 8 की एक छात्रा के यूनिफार्म का नाप लेते समय हैवान बन बैठा। छात्रा के विराेध करने पर उसका रेप करने की काेशिश की। 
मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर कटरी बांगर का है। यहां एक प्रधानाध्यापक मो. इस्माइल ने गुरु शिष्य की परंपरा काे तार-तार करते हुए कक्षा 8 की एक छात्रा काे अपनी हवास का शिकार बनाने की साेची। इसके लिए उसने पूरी तैयारी भी की। छात्रा काे नया यूनिफार्म देने के बहाने एक कमरे में बुलाया।
एयरपोर्ट पर 15 लाख के सोने के साथ पकड़ा गया यात्री
जब छात्रा वहां पहुंची ताे प्रधानाध्यापक ने उससे कहा कि नई यूनिफार्म के लिए तुम्हारे शरीर की नाप लेनी पड़ेगी। छात्रा ने बताया कि नाप लेने के दाैरान टीचर ने उसे इधर-उधर छूना शुुरु कर दिया। छात्रा के विराेध करने के बाद भी वह नहीं माना। टीचर ने कमरा बंद कर उसके साथ रेप करने की काेशिश की पर वह किसी तरह खुद काे बचाकर परिजनाें के पास पहुंची अाैर पूरी घटना बताई।





