जानिए काैन है विक्रम काेठारी, और कैसे उर किस चीज का लगा है 5000 कराेड़ के गबन का अाराेप

नीरव माेदी के 11400 कराेड़ के घाेटाले के बाद कानपुर के एक नामी काराेबारी विक्रम कोठारी पर 5000 कराेड़ रुपये के गबन के सिलसिले में सीबीअाई ने शिकंजा कसा है।
साेमवार काे सीबीअाई ने उनके स्वरूप नगर स्थित बंगले और अन्य ठिकानाें पर भी छापेमारी की है। आइए जानते हैं, काैन हैं विक्रम काेठारी।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले विक्रम कोठारी ‘रोटोमैक ग्लोबल’ के सीएमडी हैं। जो स्टेशनरी के व्यापार की नामी कंपनी है। विक्रम कोठरी ने ही साल 1992 में रोटोमैक ब्रांड शुरू किया था, जो भारत में एक नामी ब्रांड बन चुका है।
विक्रम कोठारी मशहूर उद्योगपति मनसुख भाई कोठारी के बेटे हैं। जिन्होंने ‘पान पराग’ नाम के गुटखा ब्रांड की शुरुआत की थी। मनसुख भाई के बाद उनके पुत्र विक्रम ने यह काम संभाला। पान पराग की मार्केटिंग के कारण विक्रम कोठारी को कई अवॉर्ड्स मिले,साथ ही कानपुर के गुटखा किंग का टाइटल भी उन्हें पान पराग के कारण ही मिला।





