19 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सब का मंगल हो 19 फरवरी दिन सोमवार
ऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:23
सूर्यास्त-05:37
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
तिथि-चतुर्थी
पक्ष -शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:12 से 12:57
अमृतमुहूर्त -प्रातः 06:56 से 08:21 तक
।।आज का राशिफल।।
मेष:-आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी।
सुझाव:-शिवतांडव का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:-आज पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।
सुझाव:-देवी कवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
मिथुन:- आज धनार्जन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।
सुझाव:-श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-आज आपका स्वास्थ्य का ध्यान दें प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की संभावना अधिक रह सकती है। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी।
सुझाव:-शिवकवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-मोती
सिंह:-आज पारिवारिक समस्याएंओं का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।व्यापार में सामान्यता रहेगी।
सुझाव:-आप लघुमृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें।
राशिरत्न:- माणिक्य
कन्या:-आज दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। व्यापार में धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।
सुझाव:-108 गायत्रीमंत्र का जप जरूर करें।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।
सुझाव:-सिद्धिकुंजिका स्त्रोत्र का 3 पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
वृश्चिक:-आज व्यापार में धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा।
सुझाव:-नवग्रहों की आराधना करें।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:-आज नौकरी के माध्यम से धन का लाभ मिल सकेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।
सुझाव:-आज नृसिंह कवच का पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-आज चोर भय से हानि संभव है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे।
सुझाव:-गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
कुम्भ:-कारोबार में धन का लाभ होगा। कु अनर्गल कार्यों में धन का अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट कर हो सकती है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
सुझाव:-आज दुर्गाअष्टोत्तर सत का पाठ करें।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-आज आपके प्रायः हर कार्य में उत्साह भरा रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएंओं का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-ॐ नमः शिवाय का 3 माला जप करें।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है व मनोरथ चतुर्थी भी आज ही है।
।।प्रेरणादाई चौपाई।।
कस न कहहु अस रघुकुलकेतू।
तुम्ह पालक संतत श्रुति सेतू।।
अर्थ:-महामुनि वाल्मीकी श्री राम की सहज व विनम्र वाणी सुनकर कहते है हे राम तुमने हमेशा श्रुति(वेद) युक्त कार्य किया है तुमन तो हमेशा वेदविहित कर्म की रक्षा की है
तुम धन्य हो, तुम धन्य हो कहा।
अस्तु जो स्वयं बड़ा होता है उसकी बड़ाई दूसरे लोग करते है।
।।वास्तु टिप।।
घर मे दर्पण रखने के लिए भोजन कक्ष सबसे उपयुक्त माना जाता है क्यों कि यह भोजन की मात्रा दोगुनी कर देता है।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्री रामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क:-9044741252