नोटों के बंडल से भरी थाली देने पर दूल्हे का जवाब जानकर हैरत में पड़ गए लोग…

आज तक आपने दहेज के किस्से बहुत सुने होंगे जिसके चक्कर में न जाने कितनी दुल्हनों की जान ले ली गई तो वहीं कितनी महिलाएं घरेलू प्रताड़ना की शिकार हो गईं। लेकिन आज हम एक ऐसे दूल्हे का किस्सा बता रहे हैं जिसे सुनकर आप भी उसकी तारिफ करेंगे और कहेंगे हर दूल्हा ऐसा ही होना चाहिए। यह कहानी है राजस्थान के कोलाली गांव में रहने वाले जयदीप सिंह की जिन्होंने दहेज लेने से इनकार कर समाज में एक अनूठा संदेश दिया है।

मंगलवार रात को कोलाली गांव के दिलीप सिंह की बेटी पल्लवी कंवर का विवाह नागौर जिले के रहने वाले जयदीप सिंह के साथ हुआ। इस दौरान एक रस्म में दुल्हन के पिता ने एयरफोर्स में तैनात दूल्हे को शगुन के रूप में एक थाल में पांच लाख रुपए कैश रख उसके सामने बढ़ाया। जिसको दूल्हे ने हाथ जोड़कर लेने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं जयदीप ने उनसे किसी भी तरह के दहेज से इनकार कर दिया। इस सीन को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
क्या आपको पता है पोर्न मूवीज को इंडिया में क्यों ‘ब्लू फिल्म’ कहा जाता है? ये है सच्चाई…
दुल्हन के घरवालों के बार-बार आग्रह करने पर जयदीप और उसके पिता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे दहेज नहीं लेंगे। जयदीप ने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘मुझे यह सब नहीं चाहिए।’ यह समाज के लिए अभिशाप है। इसे दूर करने का काम समाज को ही करना होगा।
जयदीप और उसके परिवार के इस कदम के लिए हर कोई उनके परिवार की सराहना कर रहा है। जयदीप ने कहा, वह समाज के लोगों को संदेश देना चाहता है कि लोग बेटियों को बोझ न समझें। बिना दहेज शादी करने वाले युवा आगे आएं। आपको बता दें दुल्हन पल्लवी बीएससी, बीएड के साथ डबल एमए है।





