श्रीनगर अस्पताल में फायरिंग मामले में पांच किया गया गिरफ्तार

श्रीनगर में महाराजा हरिसिंह अस्पताल पर फायरिंग कर लश्‍कर का आतंकी नावेद जट को भगाए जाने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा है कि इसमें शामिल मोटरसाइकिल और गाड़ी को भी पकड़ा है जिसका आतंकी को भगाए जाने में उपयोग किया गया था. इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्‍य की मौत अस्‍पताल में इलाज के दौरान हुई थी. आतंकी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी के हथियार भी लेकर भाग गए थे.

भारत देश में एक ऐसा गांव, जहां हर घर में है करोड़पति

अस्‍पताल से भगाकर जिस नावेद जट उर्फ अबु हनजुल्ला को आतंकी ले गए थे वह पाकिस्तान के मुल्तान में साहिवाला का रहने वाला है. उसे कश्मीर में लश्कर चीफ अबु कासिम का करीबी बताया जाता है. पुलिस की से मिली जानकारी के अनुसार यह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है. अब तक इसकी हरकतों की वजह से सात पुलिसवालों की मौत हुई है. यह दो साल तक जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि पाकिस्तान के मुरीदकी में इसे आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी.

Back to top button