इस महिला ने स्तनपान कराते हुए कराया अपना फोटो शूट, देखें तस्वीरें

दोस्तों वैसे तो सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरों के संबंध में चर्चायें हुई है, जो बाद में काफी वायरल भी हुई है, लेकिन इनमें कुछ ऐसी भी तस्वीरे होती हैं, जिनकी वजह से काफी वाद विवाद बढ़ने लगता है. हम आपको बता दें कि हाल ही में एक महिला ने भी ऐसी तस्वीर शेयर की जिसपर लोग काफी विवाद कर रहे हैं. दरअसल, महिला ने अपने बच्चे को स्तनपान कराते समय तस्वीरे ली है, जो कि काफी वायरल होने के पश्चात भी विवादों में रही है. हालांकि इस महिला ने विरोधियों को कड़ा भी जवाब दिया है.
हम आपको बता दें कि इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालते हुए अपने कुछ विचार व्यक्त किए हैं. इस महिला का नाम हेदी मोंटाग है, आपको बता दे कि लॉस एंजेलिस, (आईएएनएस)| ‘द हिल्स’ की अभिनेत्री हेदी मोंटाग अपने बेटे के साथ स्तनपान के जरिए बने संबंध से काफी चकित व खुश हैं.
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार हेदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने तीन महीने के बेटे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में अब तक के अपने मातृत्व के अनुभव को भी साझा किया है. उन्होंने लिखा है कि, मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी और ईश्वर की कृपा है. मेरे फरिश्ते ने मुझे एकदम नया अनुभव दिया है.
हेदी ने आखिर में लिखा है कि, “जितना मैं कल्पना कर सकती थी, उससे भी अधिक प्यार है. मैं महिलाओं को पहले से कहीं अधिक प्यार और पसंद करने लगी हूं और उनकी और अधिक सराहना व समर्थन करने लगी हूं.”
ईश्वर ने वास्तव में महिलाओं को असाधारण बनाया है. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, मुझे स्तनपान कराना पसंद है. हम आपको बता दें कि हीडी और उनके पति स्पेंसर प्रैट एक अक्टूबर को माता-पिता बने थे. उन्होंने अपने बेटे का नाम गनर रखा है. दोनों ही अपने बच्चे को बहुत प्यार करते हैं.





