युवराज सिंह ने 33 गेंदें खेलकर बनाए 17 रन, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी के ग्रुप लीग मैच से सुर्खियों में है. युवराज ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में खराब प्रदर्शन किया. अपने इस खराब प्रदर्शन से युवी ट्विटर पर यूजर्स के निशाने पर आ गए. युवराज सिंह ने 33 गेंदें खेलकर बनाए 17 रन, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

युवराज सुपरलीग में पंजाब की तरफ से खेल रहे थे. 23 जनवरी, 2017 को झारखंड के खिलाफ युवी ने 33 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बनाए. क्रिकेट जानकार बता रहे हैं कि आईपीएल नीलामी से कुछ ही दिन पहले युवराज का ये प्रदर्शन आईपीएल में उनके चयन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

बता दें कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को रिटेन नहीं किया है. फ्रेंचाइजी ने सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविन वॉर्नर और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है.

वहीं, चौंकाने वाली बात यह है कि दो बार आईपीएल ट्रॉफी जिता चुके गौतम गंभीर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिटेन नहीं किया है. स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया है. ऐसे में तीनों खिलाड़ी आईपीएल सीजन-11 में नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे.

हालांकि ट्विटर पर सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी के लीग मैच में अपने बुरे परफॉर्मेंस से युवराज ही नहीं बल्कि टर्बनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह भी निशाने पर हैं. ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘टी-20 में इस तरह से खेल रहे हैं और उम्मीद करते हैं खुद के इंडियन टीम में होने की.’

Back to top button