इस वकील ने चला ऐसा कानूनी चाल, झटके में बर्खास्त हो गए CM केजरीवाल के 20 MLA

प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है. हालांकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को खतरा नहीं है, लेकिन राजनीति में रूचि रखने वालों के मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर किस शख्स की वजह से इतना बड़ा मुद्दा नजरों में आया और सत्ताधारी दल के इतने सारे विधायकों का निलंबन हो गया. लाभ के पद पर काबिज होने के चलते चुनाव आयोग ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर अपनी सिफारिश राष्ट्रपति को सौंपी थी. राष्ट्रपति ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है. आप के 20 विधायकों का निलंबन होने के बाद इन सभी सीटों पर उपचुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है. 20 सीटों पर उपचुनाव की संभावना को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस अपने लिए दिल्ली की राज्य स्तरीय राजनीति में हैसियत बढ़ाने की कोशिश करेगी. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दिल्ली में इतना बड़ा राजनीतिक हलचल पैदा करने वाले शख्स एक युवा वकील प्रशांत पटेल हैं. आइए इस युवा वकील से जुड़ी 10 बातें जानते हैं.

इस वकील ने चला ऐसा कानूनी चाल, झटके में बर्खास्त हो गए CM केजरीवाल के 20 MLA

1. AAP विधायकों के खिलाफ तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास युवा वकील प्रशांत पटेल ने अर्जी डाली थी. सितंबर 2015 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सामने याचिका दायर कर संसदीय सचिवों की गैरकानूनी नियुक्ति पर सवाल खड़े किए थे.

Back to top button