ये कैसा है क़ानून…अगर आपने नहीं की दो शादी तो जाना पड़ेगा जेल

अनिवार्य हैं दो पत्‍नियां

आपने आमतौर पर कुछ समुदाय के लोगों को ही एक से अधिक शादी करते हुए देखा होगा, पर ऐसा करना अनिवार्य है वरना सजा होगी ये शायद नहीं सुना होगा। ऐसे में जानिए अफ्रीकी देश इरीट्रिया के बारे में जहां हर पुरुष को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश है। वास्‍तव में इरीट्रिया में पुरुषों की संख्या महिलाओं के अनुपात में काफी कम है इसलिए यहां के पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है। कहानी में ट्विस्‍ट ये है कि इस आदेश का पालन न करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।ये कैसा है क़ानून...अगर आपने नहीं की दो शादी तो जाना पड़ेगा जेल

पत्‍नी के लिए भी है नियम 

इरीट्रिया में यह कानून पुरुषों की संख्या महिलाओं के अनुपात में काफी कम होने के चलते ये कानून बना, और इसीलिए यहां के पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करने का आदेश दिया गया है। इस कानून का पालन न करने वालों को सजा के तौर पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसा नहीं है कि सजा के ये प्रावधान महज पुरुषों के लिए है, बल्‍कि अगर पहली पत्नी ने भी दूसरी शादी में किसी प्रकार की अड़चन पैदा करने की कोशिश की तो उसे भी उम्रकैद हो सकती है। हालांकि करीब साल भर पहले बने इस कानून की वजह से इस देश में लगातार दो विवाह करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है, पर पूरी दुनिया में इस कानून की आलोचना भी हो रही है।

Back to top button