काबुल होटल अटैक में लोगों की मौत, मारे गए 2 हमलावर

काबुल स्थित काबुल्स इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में बदूकधारियों के हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और आठ घायल हो गए हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 11 घंटे से होटल की घेराबंदी चल रही है. वहीं, अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में पांच लोग मारे गए हैं जबकि 100 बंधकों को रिहा करा लिया गया है.काबुल होटल अटैक में लोगों की मौत, मारे गए 2 हमलावर

काबुल्स इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में सशस्त्र बदमाशों ने घुस कर गोलीबारी की और इमारत को आग लगा दी. इस घटना में अनेक लोग हताहत हुए. गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने एएफपी को बताया कि रात के वक्त विशेष बलों को हैलीकॉप्टर के जरिए होटल की छत पर उतारा गया.

इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. यहां लंबे समय से होटल और उन स्थानों पर नहीं जाने की चेतावनी जारी की जा रही थी जहां विदेशियों का आना जाना होता है. वर्ष 2011 में इसी होटल पर तालिबान के उग्रवादियों ने हमला किया था. स्थानीय निवासी अब्दुल सत्तार ने बताया कि उसने फोन से अपने कुछ मित्रों से बात की है जो होटल में शेफ और वेटर हैं. 

उन्होंने एएफपी को बताया कि अचानक हमलावरों ने डिनर के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर हमला किया, कमरों मे घुस गए , कुछ लोगों को बंधक बना लिया और कुछ पर गोलियां चलाईं. वहीं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी अब्दुल्ला साबेत ने बताया कि होटल में कॉन्फ्रेंस से पहले देश भर के पेशेवर मौजूद थे.

Back to top button