बिहार में आदमी ने कोर्ट कटघरे में खा लिया जहर, ये थी वजह

गया। शेरघाटी व्यवहार न्यायालय में एसडीजेएम प्रेमचंद अनल की अदालत में पति-पत्नी के झगड़े का अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। कोर्ट में हाजिरी लगाने के लिए खड़े जयप्रकाश साव उर्फ विक्की ने पत्नी के बाॅण्ड भराने की बात पर कटघरे में ही सल्फास की गोली खाकर सुसाइड की कोशिश की।बिहार में आदमी ने कोर्ट कटघरे में खा लिया जहर, ये थी वजह

सल्फास की गोली खाते ही वह गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। परिजन व पुलिस की सहायता से उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि विक्की की शादी ज्योति नाम की लड़की से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो विक्की ने उसे पत्नी मानने से इंकार कर दिया। सांवलापन का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके बाद वह मायके आ गई। इसके बाद पत्नी ने गुरूआ थाना में दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और कोर्ट में सुलहनामा लगाया गया था। 

 
Back to top button