विश्व भ्रमण पर गई भारतीय महिला नौसेनिकों ने लांघा ‘समुद्र का एवरेस्ट’

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएसवी तरिणी ने विश्व भ्रमण के सबसे कठिन चरण केप होर्न को शुक्रवार सुबह पार कर लिया. इस जहाज मेंचालक दल में सभी महिला सदस्य हैं.विश्व भ्रमण पर गई भारतीय महिला नौसेनिकों ने लांघा 'समुद्र का एवरेस्ट'

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टेन डी. के. शर्मा ने बताया कि नौका ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी बिंदु केप होर्न को पार कर लिया. चालक दल ने इस उपलब्धि के प्रतीक स्वरूप नौका के ऊपर तिरंगा फहराया. चालक दल ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बाबजूद इस बिंदु को पार कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर चालक दल को बधाई देते हुए कहा कि शानदार ख़बर! कुछ घंटों पहले आईएनएसवी तरिणी के केप होर्न को पार करने से खुश हूं. उनकी उपलब्धि पर हमें गर्व है.

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुआई में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल और पी. स्वाती और लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता सितंबर 2017 में विश्व भ्रमण पर निकली थीं.

Back to top button