भाजपा का मानना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की गई अनदेखी

लखनऊ। भाजपा का मानना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी की गई। अब भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। 19 मार्च को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। ऐसे में संगठन पर सरकार के कामों के प्रचार की जिम्मेदारी आ पड़ी है। इसी के चलते संगठन गांव-गांव योगी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की तैयारी की जा रहीं हैं।भाजपा का मानना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की गई अनदेखी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश भी जारी किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो केंद्र की सभी योजनाओं की अनदेखी की जिससे प्रदेश का बड़ा नुकसान हुआ। योगी सरकार ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को गति दी है। मोदी और योगी अथक परिश्रम व नित नयी कल्याणकारी योजनाओं से दिन-रात जन कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

दस माह में योगी सरकार ने किसानों की खुशहाली से लेकर नौजवान, युवा, महिला, उद्यमी, व्यापारी सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। सबके सुख और भयमुक्त माहौल के लिये भी प्रयास हुए हैं। सबकी आय में बढ़ोत्तरी और मूलभूत संसाधनों तक सभी की पहुंच के लिए प्रयास चल रहा है। डॉ. पांडेय का कहना है कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर जनता के पास जाएं तभी अन्त्योदय का लक्ष्य प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन के बहाने भाजपा संगठन ने पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस मनाया। बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया गया था। 

Back to top button