लखनऊ: ‘तुम मरोगे नहीं, तो स्कूल में छुट्टी कैसे होगी’… कहते हुए छात्रा ने मासूम को मारा चाकू

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में पहली कक्षा के छात्र को चाकू मारने की आरोपी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में छुट्टी करना चाहती थी, इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया. 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रिंसिपल के बहाने 7 वर्षीय छात्र को टॉयलेट में ले जाकर चाकू मार दिया था. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

लखनऊ: 'तुम मरोगे नहीं, तो स्कूल में छुट्टी कैसे होगी'... कहते हुए छात्रा ने मासूम को मारा चाकू

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल मे छुट्टी कराना चाहती थी, इसलिए छात्र को चाकू मार दिया. इस दौरान उसने छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे टॉयलेट के अंदर बंद कर दिया था. इसी दौरान स्कूल के एक टीचर वहां से गुजरे. उन्होंने दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर खोला, तो दंग रह गए. छात्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमला करने वाली आरोपी छात्रा की पहचान की जा चुकी है. चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए अभी तक उसके घर ही उससे पूछताछ की जा रही है. उसे आज हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी. इधर पुलिस की टीम स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालकर सच्चाई का पता कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार को दिए बयान में पीड़ित छात्र ने बताया है, ‘स्कूल में प्रेयर होने जा रहा था. मैंने क्लास में अपना बैग रखा और प्रेयर में जाने लगा. तभी दीदी मुझे जबरदस्ती घसीटकर टॉयलेट में ले गई. वह मुझे चाकू मारते हुए कह रही थी कि तुम को जान से मार देंगे. जबतक तुम मरोगे नहीं तो स्कूल की छुट्टी कैसे होगी.’

गुरुग्राम के रेयान स्कूल की तरह लखनऊ के ब्राइटलैंड में वारदात…

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी छात्रा का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. बीते 6 महीने पहले वह अपने घर से भाग चुकी है. इतना ही नहीं अपने हाथ की नस काट चुकी. उससे पहले परीक्षा के दौरान कॉपी लेकर घर भी चली गई थी. इस मामले की जांच कर रही पुलिस स्कूल में ब्वॉयकट रखने वाली 45 लड़कियों से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है.

पुराने लखनऊ के अलीगंज इलाके में मौजूद ब्राइट लैंड नामी स्कूल है. यहां हुई इस वारदात के बाद अभिवावकों में खौफ और गुस्सा है. बड़ी संख्या में अभिवाक स्कूल गेट पर मौजूद हैं. स्कूल परिसर में पीड़ित छात्र को चाकू से गोद दिया गया था. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने गुपचुप तरीके से उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया. इस घटना से हड़कंप मच गया.

बताते चलें कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 वर्षीय छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि स्कूल के ही 11वीं के एक छात्र ने उसकी हत्या की थी. यहां आरोपी स्कूल में छुट्टी कराने और टर्म एग्जाम को टालने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया था.

16 वर्षीय आरोपी छात्रा रेयान इंटरनेशनल स्कूल में ही 11वीं में पढ़ता था. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पिछले साल 20 दिसंबर को आरोपी छात्र को वयस्क मानकर मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया था. मृतक प्रद्युम्न ठाकुर के पिता वरुण ठाकुर ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि आरोपी को वयस्क मानकर उसके खिलाफ केस चलाया जाए.

कानपुर में छापेमारी के दौरान मिले 96.62 करोड़ रुपयों के पुराने नोट, 16 को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उस वक्त कोर्ट में सरकारी वकील ने दलील दिया था कि वरिष्ठ क्लीनिक मनौवैज्ञानिक डॉ. जोगिंदर सिंह कायरो ने आरोपी के साथ पांच घंटे समय गुजारने के बाद मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की थी. सीबीआई ने इस केस की जांच हाथ में लेने के बाद केस को नया मोड़ देते हुए जुवेनाइल को प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी बनाया गया था.

इससे पहले इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया था. लेकिन सीबीआई ने अपने हाथ में जांच लेते ही केस को नया मोड़ दे दिया और जुवेनाइल को मुख्य आरोपी बनाया. अशोक के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिले थे. इस वक्त अशोक कुमार जमानत पर रिहा है.

Back to top button