CBSE 12वीं के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा तिथि 9 अप्रैल से बदलकर 12 अप्रैल कर दी है. बोर्ड ने इसके लिए प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया है. बोर्ड द्वारा जारी एक सूचना पत्र के अनुसार, दसवीं और बारहवीं के परीक्षा कार्यक्रम में और कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

CBSE 12वीं के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इस साल दिसंबर में पूरी हो गई थी.  सीबीएसई के सूत्रों के मुताबिक, करीब 18 लाख छात्रों ने कक्षा 10 और 12वीं के लिए करीब 11 लाख छात्रों के लिए पंजीकरण कराया है. बता दें  सीबीएसई ने इस साल से दसवीं के सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य कर दी है जो पहले ऐच्छिक थी.

Back to top button