बेहद कमाल के होते हैं करी पत्ते, फायदों जानकर उड़ जायेंगे आपके होश…

करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्वों के लाभ के बारे में बता रही हैं सीनियर डाइटिशियन हिमांशी शर्मा। करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। आयरन शरीर के लिए प्रमुख पोषक तत्व है और फॉलिक एसिड इसके अवशोषण में सहायक होता है।बेहद कमाल के होते हैं करी पत्ते, फायदों जानकर उड़ जायेंगे आपके होश...इसमें मौजूद फाइबर इन्सुलिन को प्रभावित करके ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है। इससे वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। लिवर कमजोर होने पर करी पत्ता फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लिवर को दुरुस्त करते हैं।

यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। रक्त में  गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। कब्ज हो, तो इसका सेवन करें। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होने के कारण यह त्वचा के लिए गुणकारी है। त्वचा में इंफेक्शन होने पर इससे लाभ होता है।

 
Back to top button