कानून व्यवस्था को लचर बता भाजपा ने घेरे 10 थाने

bjp-gyapanहरदोई| बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के दस थानों का घेराव  किया। इस दौरान  ज्ञापन भी सौंपा गया।

कोतवाली देहात में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने घेराव का नेतृत्व  किया। उन्हाेंने कहा कि थाना पाली व जगदीशपुर में डकैती व हत्या का खुलासा किया जाए। शहर कोतवाली में  हुईं चोरियों का भी खुलासा किया जाए। शहर कोतवाली  से लगे कुछ गांवों में बरूआर पुलिस की मिलीभगत से टप्पेबाजी का धंधा चला रहे हैं। इन्हें रोकने के साथ ही कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही हरपालपुर में विगत दिनों हुई हत्या व आगजनी कांड का खुलासा करने, संडीला, कासिमपुर, बालामऊ, अतरौली थाना इलाकों में मिली रहीं लावारिश लाशों की पहचान कराने और  अपराधियों पर कार्रवाई की भी मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश अगिभनहोत्री, वीरेंद्र बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया, वीरेश सिंह, प्रेमपाल लोहिया, गौरव भदौरिया, सुनील शुक्ला व श्याम सिंह आदि ने थाने का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेंद्र शाही को सौंपा।

Back to top button