PM नेतन्याहू बोले-भारत का दुश्मन, मेरा दुश्मन, हाफिज सईद और दाऊद का एनकाउंटर…

इजरायल के पीएम नेतन्याहू छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पीएम मोदी से बड़ा वादा किया। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल दोनों मिलकर आतंकवाद से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों के दोषी हाफिज सइद और डॉन दाऊद जैसों दुश्मनों को खत्म करने में इजरायल भारत की मदद करेगा। 

PM नेतन्याहू बोले-भारत का दुश्मन, मेरा दुश्मन, हाफिज सईद और दाऊद का एनकाउंटर...

भारत और इजरायल के बीच समझौते होने के बाद पीएम मोदी और नेतन्याहू प्रेस को संबोधित कर रहे थे। नेतन्याहू ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि भारत और इजरायल की दोस्ती को नई शुरूआत देने के लिए मैं अपने दोस्त मोदी, फिर वो थोड़ा रूके और कहा मोदी नरेंद्र को धन्यवाद कहूंगा। पीमएम मोदी ने कहा कि हमने फिल्म, कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में अहम समझौते किए हैं।

 

इजरायल और भारत की दोस्ती हमेशा बनेगी रहेगी, चाहे दुनिया इधर से ऊपर हो जाए।   छह दिवसीय दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई।

भारतीय सेना का आर्मी डे पर की बड़ी कार्रवाई, मारे 7 पाकिस्तानी सैनिक

 

दोनों देशों के बीच 9 बड़े समझौते हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, एस। जयशंकर, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे। पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। इसके बाद नेतन्याहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली पीएम और उनकी पत्नी को वहां मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से मिलवाया। नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को इजरायली प्रतिनिधियों से मिलवाया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बेंजामिन ने पीएम मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति और खुशहाली के लिए दोनों देशों की साझेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इजरायल दौरे से हमारी दोस्ती शुरू हुई।

 

नेतन्याहू ने कहा, ‘पीएम मोदी के इजरायल के ऐतिहासिक दौरे से दोस्ती का ये सिलसिला शुरू हुआ, जिसने जबरदस्त उत्साह पैदा किया। मेरी यात्रा के साथ ये जारी रहेगा। ये यात्रा मेरी पत्नी और मेरे साथ इजरायलवासियों के लिए काफी अहम है।’

 

Back to top button